abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याईमानदारीउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौलीचुनावी सरगर्मीचुनावी हलचलबहराइचराजनीतिरोहतासवाराणसी

महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित। भाजपा ने कहा सच आखिर सामने आ ही गया

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा :- प्राइम समाचार टुडे पहलवान विनेश फोगाट के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं और आज वही बात पूरा देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”बृजभूषण सिंह ने कहा, ‘‘इस प्रकरण पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, अन्यथा यह बात तुरंत हरियाणा पहुंच जाएगी। इस समय पूरा देश इंतजार कर रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस मुद्दे पर कुछ बोलें।”

उन्होंने कहा कि पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से उन्हें टिकट न देकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया। सिंह ने दावा किया, ”इस घटना से पहले मेरे साथ कोई सेल्फी नहीं लेता था। अब इस घटना के बाद हीरो भी सेल्फी लेते हैं, हीरोइन भी सेल्फी लेती हैं, साधु संत भी सेल्फी ले रहे हैं।” संबोधन के दौरान सिंह मंच पर भावुक हो गए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button