abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
कार्यवाहीपुलिस कार्यवाहीलापरवाहीसख्ती

हूटर, सायरन, काली फिल्म पड़ेगा महंगा , चन्दौली यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 137 वाहनों का हुआ चालान

चंदौली( प्राइम समाचार टूडे ) चन्दौली यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर चंदौली पुलिस इस समय सख्त दिखाई दे रही है एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर वाहनों का चालान किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वाहन चालकों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है

यातायात नियमों की अनदेखी से आए दिन दुर्घटनाये देखने को मिल रही है जिसके कारण कई लोग अपनी असमय जान गवा देते हैं इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चला कर कुल 137 वाहनों का चालान किया गया अभियान मे ज्यादातर चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है। लग्जरी गाड़ियों पर लगे हूटर, सायरन, काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्यवाही कर रही है और यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रही है।

यातायात पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल 137 चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान 90 दो पहिया वाहनों व 47 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया सड़क सुरक्षा चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे स्टीकर, बैनर, हूटर, सायरन को उतरवाया जा रहा है। साथ ही सभी को चेतावनी देते हुए कहा गया कि दुबारा अगर वाहन में स्टीकर, हूटर, सायरन, काली फिल्म आदि लगी मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाकर वाहन का संचालन करने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को विशेष एडवाइजरी जारी की है। बताया कि शासन के निर्देशानुसार निजी वाहनों पर हूटर, सायरन, लाल नीली बत्ती, पद सूचक, ब्लैक फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। जो लोग भी अपनें निजी वाहनों पर पद सूचक जैसे- पुलिस, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार आदि और ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, लाल नीली बत्ती आदि लगाये हैं। जो अधिकृत नहीं हैं, वे लोग उसे स्वत: हटा लें, अन्यथा चेकिंग के दौरान पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।पुलिस का मानना है कि अक्सर लोग इन चीजों का प्रयोग कर समाज में भाई युक्त माहौल पैदा करते हैं जिसके कारण आम जनमानस एवं अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा संवैधानिक नियमों का अनदेखी कर दुरुपयोग करते हैं

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button