abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
कार्यवाही

खण्डवारी महिला महाविद्यालय द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया,  जमीन पर लगवाया बोर्ड जाने पूरा मामला……..I


चन्दौली चहनियां (प्राइम समाचार टुडे)
बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी गांव सभा में स्थित महिला महाविद्यालय के प्रबन्धक द्वारा गांव सभा की 0.4450 हेक्टेयर यानि कि लगभग 1बीघा 15 बिस्सा जमीन पर अपना अबैध अतिक्रमण कर महिला विद्यालय का संचालन किया जा रहा था।

जबकि गांव सभा की दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी के कारण कस्बा में शौचालय, मूत्रालय, कूड़ाघर, प्राथमिक पाठशाला, आगनबाड़ी केन्द्र, बन विभाग कार्यालय, अन्नपूर्णा भवन, बस स्टैण्ड इत्यादि हेतु गांव सभा में उक्त कार्यों को लेकर भूमि की आवश्यकता थी जिस पर ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया जाता रहा जिसे संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकरी अनुपम मिश्रा द्वारा तत्काल ग्रामीणों के समक्ष खुली बैठक के दौरान उक्त भूमि को खाली करवाते हुए उसपर बोर्ड लगवा कर उसे प्रतिबन्धित कर दिया।

जिससे असहाय, लाचार, भूमिहीन गरीबों सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। एसडीएम के इस कार्रवाई को लेकर विद्यालय प्रबन्धन में खलबली मच गयी। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र को लेकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया गया है तथा उक्त भूमि को सरकारी प्रयोजन हेतु प्रयोग में लाने की लिए संस्तुति कर दी गई है इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सच्चिनन्द सिंह, आशुतोष सिह, गणेश सिंह, प्यारे लाल चौहान, विजेन्द्र चौहान, उमा चौहान, कूमा चौहान सहित दर्जनां ग्रामीण मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button