abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरचंदौलीजनता की शिकायतप्रदर्शन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विधायक ने लगाई फटकार, सकलडीहा तहसील में सपा विधायक की चेतावनी, एक महीने में कार्य पूरे करने की मांग अधिकारियों को उप जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश ।

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे)। सोमवार को सकलडीहा तहसील में लंबित विकास कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक माह के भीतर अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
तहसील परिसर में आयोजित समीक्षा के दौरान विधायक ने सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और राजस्व से जुड़े मामलों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जनता ने हमें उनकी आवाज उठाने के लिए चुना है। यदि एक महीने बाद भी हालात नहीं सुधरे तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।”

इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, सपा नेता चिंटू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button