abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौली

औरैया डीएसओ पर पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता का आरोप, चंदौली के पूर्ति निरीक्षकों ने सौंपा ज्ञापन ।



चंदौली। (समाचार टुडे)औरैया जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एक पूर्ति निरीक्षक के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जनपद चंदौली के समस्त पूर्ति निरीक्षकों ने जिला पूर्ति अधिकारी चंदौली को ज्ञाप सौंप कार्यवाई की माँग की ।

ज्ञापन के दौरान पूर्ति निरीक्षकों का आरोप है कि औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा विभागीय कार्य के दौरान एक पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना को लेकर विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी है। पूर्ति निरीक्षकों ने इसे सरकारी सेवा की गरिमा और कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से चंदौली के पूर्ति निरीक्षकों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्यस्थल पर मर्यादित व्यवहार एवं सम्मानजनक संवाद होना आवश्यक है।
पूर्ति निरीक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन स्तर पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।  ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह,
पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार, 
पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक  राजीव कुमार,
एवं अन्य आपूर्ति स्टाफ मौजूद रहे ।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button