
चंदौली। (समाचार टुडे) मंगलवार को कस्बा सकलडीहा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दुर्गा माता मन्दिर प्रांगण से में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमूनि तिवारी एवं ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा पैदल यात्रा कस्बा से तिराहे होते हुये क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। वही कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमूनि तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर मंडल प्रभारी जयप्रकाश चौहान, प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, भाजपा नेता हरबंश उपाध्यक्ष, योगेश सिंह, तारा प्रसाद, रामधार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि टुनटुन सिंह, मनु चौहान, सरिता चौहान, सौरभ सिंह, शक्ति संयोजक रोहित जायसवाल, अश्वनी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।









