abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआवाजउत्तर प्रदेशखुशखबरीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत सशक्त किशोरी-उज्जवल भविष्य” के तहत दिव्यांग बच्चों व बालिकाओं/छात्राओं के साथ जागरूकता, आधुनिक भारत में महिलाएं हो सशक्त- डिप्टी एसपी

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत सशक्त किशोरी-उज्जवल भविष्य” के तहत दिव्यांग बच्चों व बालिकाओं/छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रजनन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ज्ञात हो कि उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक

चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की उपस्थिती में थाना सकलडीहा अन्तर्गत खडेहरा में स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था के दिव्यांग बच्चों व बालिकाओं/छात्राओं के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस “ जिसका उद्देश्य उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना से जोड़ना और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया

मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं बालिकाओं को जागरुक करते हुए बताया कि महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं और प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध)

अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की श्री तिवारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि दिव्यांगता केवल एक शारीरिक स्थिति है, न कि उनकी क्षमताओं का अंत। वही दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी भावुक नजर आयी । कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं/छात्राओं ने गीत, नृत्य और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी जिला साइबर प्रभारी रामजनम यादव, निदेशक अमर ज्योति सेवा केंद्र निदेशक प्रेमचंद कोऑर्डिनेटर अमर ज्योति सुजीत कुमार,आकाश मौर्या, संभा यादव, चिंतामणि, कालिंदी व सामाजिक कार्यक्रम उपस्थित रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button