abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी ने सभी स्नानार्थियों का पावन स्नान पर्व पर किया अभिनंदन, महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं !

ब्यूरो रिपोर्ट

महाकुम्भ नगर गोरखपुर, प्राइम समाचार टूडे 26 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, पूज्य साधु संतों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ से इतर समस्त देशवासियों को भी महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर सीएम ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा,
नमो देवादिदेवाय महादेवाय ते नमः।
त्र्यम्बकाय नमस्तुभ्यं त्रिशूलवरधारिणे।।
त्रिभुवनपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी का कल्याण हो, सम्पूर्ण सृष्टि का उद्धार हो। हर हर महादेव।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button