abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबर

पटपरा में साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या करने वालों 2 शूटरों का  चंदौली पुलिस से मुठभेड़, हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चंदौली (समाचार टुडे) 24 घंटे के अंदर साइकिल सवार हथियारों को चंदौली पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया

थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइकिल सवार हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण

पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल/गिरफ्तार

घटना
दिनांक 06.06.2026 को थाना अलीनगर पर प्रार्थी अशोक कुमार खरवार पूत्र भगवान राम ग्राम छिड़े चतुर्भुजपूर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरे भाई मनोज कुमार प्रतिदिन की भाँती घर से 06.06.2026 को लगभग सुबह 7:00 बजे काम पर श्रीराम धर्म काटा चन्दासी के लिए निकले थे कि समय करीब 2:30 बजे दिन में सुचना मिली की ग्राम टरियाँ-पटपरा मे सड़क पर किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा मनोज कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 347/2026 धारा 103(1) में अभियोग पंजीकृत कर घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस एवं थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।

*कार्यवाही-*
घटना के अनावरण के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर बिहार राज्य के निवासी हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक शातिर शूटर **सूरज उर्फ राजेश यादव निवासी जनपद भोजपुर, बिहार** को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी हेतु घटनास्थल पर ले जाया गया। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पूर्व से लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सूरज उर्फ राजेश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।

*प्रकरण की विवेचना एवं पूछताछ के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं, गिरफ्तार शूटर तथा एक अन्य फरार शूटर के संबंध में महत्वपूर्ण एवं ठोस जानकारी प्राप्त हुई है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button