abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपउठा - पटकउत्तर प्रदेशचंदौलीनिरीक्षण

एसडीएम ने खाद एवं उर्वरक दुकानों का किया निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई-एसडीएम आकांक्षा सिंह


ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे) किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बा में चल रहे खाद एव उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण किया  निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, मूल्य सूची, लाइसेंस एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई।

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने निर्देश दिया कि सभी खाद विक्रेता निर्धारित सरकारी दर पर ही उर्वरकों की बिक्री करें तथा प्रत्येक बिक्री का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और खाद की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने या कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि दुकान पर स्टॉक एवं मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखें और शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। यदि किसी भी खाद विक्रेता द्वारा अनियमितता, ओवररेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button