abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशखुशखबरीचंदौलीजानकारीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

सकलडीहा ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 44 जोड़ों का होगा विवाह,
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, नवदंपतियों को मिलेगी आर्थिक सहायता व गृहस्थी का सामान

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टुडे) उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को विकास खंड सभागार, सकलडीहा में 44 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विकास खंड प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवाह समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। बताते चले कि आयोजित होने वाले इस समारोह में विभिन्न समुदायों के 44 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवाह स्थल पर पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, भोजन, बिजली, सुरक्षा एवं चिकित्सा जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि नवदंपतियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र नवदंपति को कुल ₹64 हजार की सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें ₹35 हजार सीधे कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे, ₹21 हजार की गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा तथा ₹15 हजार प्रति जोड़े के विवाह समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा बेटियों के विवाह को सम्मानजनक एवं सरल बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button