abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों का भुगतान समारोह आयोजन

रिपोर्टिंग बाई– कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।( प्राइम समाचार टुडे ) पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा माह जून -2024 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीयू मंडल के कुल 38 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में कुल रुo 18,41,80,038/- का समापक भुगतान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सभी के स्वागत के साथ समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की कामना की। रेल प्रशासन के भविष्य में सेवानिवृत कर्मियों की सेवा में तत्पर रहने की बात कही गई। सभी को मंडल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
समारोह में मंडल के विभिन्न उच्च अधिकारी, मंडल के यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button