abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटअयोध्या

गणना कार्य में लापरवाही पर 10 सुपरवाइजरों को नोटिस जारी,मचा हड़कंप किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- तहसीलदार अनुराग सिंह 

ब्यूरो चीफ पुष्कर रस्तोगी

सकलडीहा। (समाचार टुडे) तहसील क्षेत्र में चल रहे प्रगणना एवं सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर एवं तहसीलदार अनुराग सिंह ने समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले दस सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

ज्ञात हो कि शासन के निर्देश पर चल रहे सर्वेक्षण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान तहसील सकलडीहा अंतर्गत क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी पाए जाने के साथ-साथ कई प्रगणकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं की गई। वहीं 10 सुपरवाइजरों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने की भी शिकायतें मिली थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने 10 सुपरवाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि प्रगणना कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। चेताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने अथवा कार्य में सुधार न लाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर कार्य की निगरानी करने तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए आगे भी लगातार निरीक्षण और समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय, चहनिया खण्ड शिक्षा अधिकारी पी के सहाय सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button