abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

दिनेश तिवारी को डाक सेवाओं से संबंधित उत्कृष्ट कार्य के लिए गया सम्मानित

पीडीडीयू/चंदौली।डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार द्वारा दिन रविवार को वाराणसी के प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज में वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित किया । विभागीय कर्मचारियों के साथ साथ ग्रामीण डाक सेवकों को भी सभी प्रकार के डाक सेवाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपडाकघर के डाक सहायक एवं मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत दिनेश तिवारी को डाक जीवन बीमा एवं आधार से संबंधित उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए ।
इसी क्रम में चंदौली जनपद के अन्य उप डाकपाल ,रमेश पाण्डेय, काशीनाथ तिवारी, श्रवण कुमार , स्मित तिवारी, प्रभाकर सिंह आदि डाक कर्मियों को सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर ,प्रवर डाकपाल श्री राजीव श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक नगर उप मंडल श्री लव कुमार शुक्ला , डाक निरीक्षक श्री अंगद यादव एवं वाराणसी पूर्व मंडल के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित थे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button