
क्राइम ब्यूरो चीफ मोहन गुप्ता
पीडीडीयू नगर (प्राइम समाचार टुडे)।दिन शनिवार को नगर के पीएसके होटल में अंतराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के तमाम कई वरिष्ठ पत्रकार बंधु और पत्रकारिता जगत से जुड़ें कई संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति हुई। इस दौरान “आज के परिवेश में पत्रकारिता एक चुनौती” नामक विषय पर गोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने


अपने-अपने विचारों को रखा।वही इस दौरान प्रेस क्लब चंदौली के भी गठन को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान पत्रकारों के जनहित के मुद्दों को लेकर और उनके मौलिक अधिकारों को लेकर के चर्चा हुआ।संगठन को और सशक्त संगठित रखा जाए इस पर विचार विमर्श हुआ।अन्य कई


बिंदुओं पर उपस्थित सभी लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।
इस दौरान उपस्थित धीरेन्द्र सिंह शक्ति, डॉ. विनय कुमार वर्मा, अमरेंद्र पांडेय,सरदार महेंद्र सिंह,पवन तिवारी,कमलेश तिवारी,आनंद सिंह,राजू गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,आसाराम यादव, सूर्य प्रकाश सिंह सहित आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनिल यादव ने किया। सभी का स्वागत और आभार संदीप कुमार निगम ने किया और कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।

















