abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
खुशखबरीपूजा- पाठ

रथयात्रा मेले में उमड़ा सैलाब, पोखरे पर मेले का आयोजन

रिपोर्टिंग बाई– कृष्ण मोहन गुप्ता

चंदौली पीडीडीयू/( प्राइम समाचार टुडे ) रथयात्रा मेले की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के राम मंदिर पर रविवार की शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया। यहां पूजा अर्चना के साथ रथयात्रा की शुरूआत हुई। ऐसा माना जाता है कि भक्तों के स्नेह भरे जलाभिषेक के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा को अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सैर पर निकलते हैं तो इसी परंपरा को भगवान की रथयात्रा कहा जाता है। इसी अंदाज में मंगलवार को रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ निकले तो पूजन करने और उनके रथ को खींचने की भक्तों में होड़ दिखायी देने लगी। रथयात्रा मेले की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के राम मंदिर पर रविवार की शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया। यहां पूजा अर्चना के साथ रथयात्रा की शुरूआत हुई। राम मंदिर में रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लग गई। गाजेबाजे के साथ जयकारे लगाते हुए भक्त रथ को खींचकर जीटी रोड पर नया रेलवे स्टेशन गेट के पास ले आए। यहां भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ।

भक्तों की भीड़ उमड़ी तो मेला लग गया। भगवान के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। दर्शन के बाद मेले का आनंद उठाया। यहां लगे मेले में चाट, पक़ौड़ा, मोमोज, गोलगप्पा, गुब्बारे खिलौने की खरीदारी हुई।
मुगलसराय में तीन दिवसीय रथयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को नगर के दामोदरदास पोखरा पर मेला लगेगा। रथयात्रा मेला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को न्यू रेलवे गेट से खींच कर जीटी रोड स्थित दामोदरदास पोखरा पर पहुंचाया जाएगा। वहां मेला लगेगा। शाम पांच बजे यहां कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर भक्त जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंचाएंगे। 9 जुलाई की सुबह भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर भक्त राम मंदिर पहुंचाएंगे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button