abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटअयोध्या

सपा कार्यालय पर चला  बुल्डोजर पूर्व सांसद एवं  एसडीएम के बीच हुई तीखी नोकझोक, अवैध अतिक्रमण पर करवाई रहेगी जारी- एसडीएम ।

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी

पीडीडीयू नगर (समाचार टुडे)  में शुक्रवार को जीटी रोड चौड़ीकरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर बुल्डोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति बन गई, जिसके विरोध में पूर्व सांसद रामकिशुन अपने समर्थकों के साथ मौके पर धरने पर बैठ गए।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा कार्यालय को ध्वस्त किया गया।

कार्यालय ध्वस्त किए जाने की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद रामकिशुन अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय को बिना उचित प्रक्रिया अपनाए तोड़ा गया है। उन्होंने व्यापारियों की दुकानों पर चल रही कार्रवाई को भी उत्पीड़न बताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद”, “प्रशासन मुर्दाबाद” और “व्यापारियों के साथ न्याय करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे थे।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण जीटी रोड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी एकत्र हो गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हंगामा और नारेबाजी जारी थी। जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क किनारे बने कई निर्माण और दुकानों को हटाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है। इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, नगरपालिका अधिकारी राजीव मोहन सक्सैना, सीओ अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button