abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्या

किशोरियों को कानूनी अधिकार के बारे में दी गई जानकारी, महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार संबंधी अवसरों के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता – बीडीओ


ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी

चहनियाँ (समाचार टुडे) खड़ेहरा गांव स्थित अमर ज्योति संस्थान द्वारा ग्राम सभा खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को किशोरी एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार संबंधी अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलुआ थाना के उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने कार्यक्रम का मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया । उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिये । कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना भय के हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। कार्यक्रम में संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी प्रदान की। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने बाल विवाह, बाल श्रम तथा अन्य सामाजिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। आकाश मौर्या द्वारा महिलाओं, किशोरियों को युवा उद्यमी विभाग से संचालित रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
                इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह, काजल महिला सुपरवाइजर, प्रियंका समूह सखी, कविता गुप्ता, सफ़ाई कर्मचारी चंद्रहास प्रसाद, पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button