
ब्यूरो चीफ पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे)। शनिवार को सकलडीहा कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार अनुराग सिंह ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तहसीलदार अनुराग सिंह ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि राजस्व एवं जमीनी विवादों के मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और शिकायतों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ता, पैमाइश, कब्जा, पारिवारिक विवाद एवं पुलिस से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









