abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

जिला अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

चन्दौली (प्राइम समाचार टूडे) सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुंन्डेहरा निवासी राजा बाबू की पत्नी अनीता चौहान को जिला अस्पताल में बीते दिनों आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इसके एक हफ्ते बाद परिजनों बच्चे को लेकर घर चले गए। छह दिन पहले बच्चे की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इससे आक्रोशित परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगते हुई हंगामा शुरू कर दिया।स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन मानने को तैयार नहीं हुए और लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल गगन राज सिंह पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा मामले को शांत कराया। सीएमएस डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button