abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

2 वर्ष पूर्व घर छोड़कर जा चुकी पत्नी के वियोग में युवक ने लगायी फाँसी, जांच में जुटी पुलिस ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बथावर निवासी मृतक शिव विलास पाठक पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र पाठक 40 वर्ष ने अपने कमरे में लगे लोहे के एंगल में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बथावर निवासी स्वर्गीय शिव विलास पाठक स्थानीय सनफ्लावर स्कूल में गाड़ी चलाने का कार्य करता था वही दारू की लत को लेकर आए दिन पत्नी सपना से झगड़ा करता था शराब के नशे में मृतक पत्नी से मारपीट भी करता था पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी सपना ने 2 वर्ष पूर्व ही तीन बच्चों को छोड़कर चंदौली स्थित एक अनाथ आश्रम में झाड़ू पोछा का कार्य करने लगी

जानकारी होने पर मृतक वहाँ भी पहुंचकर कहा सुनी करने लगा जिस पर पत्नी अपने मायके कोलकाता चली गई आज सुबह मृतक अपनी माता से शराब पीने के लिए पैसा मांगने की बात को लेकर झगड़ा किया वहीं शाम लगभग 7:00 बजे की करीब मृतक अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंचे कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर करवाई करने में जुड़ गए वहीं आसपास के लोगों से विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को लेकर मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button