abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगोरखपुरचंदौली

कोठरी में खून से लथपथ शव मिला, कल रात से था लापता जांच में जुटी पुलिस

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

डीडीयू( प्राइम समाचार टुडे)। अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। युवक सोमवार की रात घर से रविदास मंदिर के लिए निकला था। मंगलवार की दोपहर उसका शव घर से 500 मीटर दूर गांव के ही गिरधारी के छोटे से कोठरी में पड़ा मिला। गांव के कुछ लोग बच्चे दोपहर में खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान परोरवा गांव निवासी राजकुमार (20) पुत्र रामकरन के रूप में हुई। सूचना के बाद सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर थना प्रभारी अनिल पांडे और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहें है। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हर पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button