abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
बहराइच प्राइम समाचार टुडे।
दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक हड्डी गोदाम निवासी रेखा देवी (20) पत्नी संदीप कुमार ने आठ माह पूर्व बेटी को जन्म दिया था। बेटी की जन्म के बाद मौत हो गई। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार रात नौ बजे रेखा देवी की तबियत अचानक खराब हो गई।
इस पर परिवार के लोग महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के

दौरान 10 बजे महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम न हो, इसके लिए परिवार के लोग हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चौकी की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने जा रही थी। लेकिन परिवार के लोग चौकी पुलिस से भिड़ गए। स्ट्रेचर से शव लेकर स्टैंड में गए। इसके बाद ऑटो बुलाकर पुलिस से ज्यादती कर शव लेकर घर चले गए। इसकी जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। देर रात को दरगाह थाने की पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि मुंह से झाग निकल रहा था। किसी जहरीले पदार्थ का सेवन महिला के करने की आशंका है।
अस्पताल में स्थित चौकी पर इंचार्ज हेमंत सिंह नहीं थे। दो सिपाही पोस्टमार्टम के लिए जिद करने लगे। लेकिन परिवार के लोग उल्टे पुलिस का वीडियो बनाने लगे। नौकरी जाने की धमकी देने लगे। काफी देर बाद चौकी इंचार्ज भी पहुंचने, लेकिन वह भी शव ले जाने से नहीं रोक पाए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button