abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जागरुकताजानकारीशिक्षक न्यूज़शुभकामनाएं

वनवासी समुदाय बच्चों हेतु एक दिवसीय समर कैंप का किया गया आयोजन

सकलडीहा ( प्राइम समाचार टुडे ) विकासखंड स्थित खडेहरा में अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था द्वारा एक दिवसीय बनवासी बच्चों हेतु शिक्षा जागरूकता समर कैंप का आयोजन किया।
समर कैंप के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, वशिष्ठ अतिथि जे.पी रावत, छात्र संघ महामंत्री राहुल राजभर जिला चाइल्डलाइन सुपरवाइजर संध्या यादव , ने दीप प्रचलित कर कैंप का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि ने सभी वनवासी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन व अन्य पठन-पाठन से संबंधित सामग्री वितरण कर बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किए। वहीं जिला चाईल्ड लाईन से उपस्थित सुपरवाइजर श्रीमती संध्या यादव ने बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम व विभाग द्वारा संचालित योजना के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथिसमाजसेवी डॉक्टर देवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा शिक्षा से ही मनुष्य अपने जीवन में आगे बढ़ता है, शिक्षा के बिना हम अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर सकते जेपी रावत ने कहा। कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी लेनी चाहिए जिससे कि समाज और परिवार के विकास में अग्रेतर भूमिका निभाई जा सके खेल– कूद, लेखन, चित्रकला व अन्य प्रतियोगिता द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित संस्था के निर्देशक ज्ञान प्रकाश, कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या ,चिंतामणि संभा ,कालिंदी यादव, सरिता यादव, साधना व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button