abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
विभागीय समीक्षासख्तीसमीक्षा

जिला जज,सीजेएम संग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बंदियों की मूलभूत
सुविधाओं का किया निरीक्षण, बैरेक, पाकशाला, चिकित्सा व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर दिये गये दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने कहा प्रत्येक दशा में जेल में मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित, CCTV से की जाए मानिटरिंग

चन्दौली( प्राइम समाचार टुडे ) जनपद के जिला जज सुनील कुमार, CJM चन्दौली दीपक कुमार मिश्र के साथ जिलाधिकारी चन्दौली निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया और जिले के बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल में पहुंच कर बैरकों की जांच की और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बाबत भी जानकारी ली।

बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख — डीएम

जिलाधिकारी चन्दौली ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। सब कुछ सामान्य ही रहा। इस दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख है।

जेल में मोबाइल पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंधित — एस पी

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किसी भी दशा में न होने पाए। इस पर विशेष तौर से नजर रखें। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वालों का भी रिकार्ड रखा जाए। अधिकारियों ने पाकशाला, लाइब्रेरी व चिकित्सालय में उप्लब्ध दवाओं व व्यवस्था हाल देखा।

बंदियों के सुविधाओं एवं अधिकारों को लेकर सभी की संवैधानिक जिम्मेदारी जिला जज

इस मौके पर जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ ने कहा कि बंदियों के भी अपने अधिकार होते हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाएं व साफ-सफाई प्रदान करना हमारी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने खान-पान की गुणवत्ता को परखा और संतोष जताया।
जिला जेल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी सहित जिला जेल के मुख्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button