abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअपडेटउत्तर प्रदेशकार्यवाईग्राउन्ड रेपोर्टिंग

गया था बकरा खरीदने पहुंच गया झांसी गलत ट्रेन में बैठने से भटककर पहुंचा झांसी पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा,



सकलडीहा (समाचार टुडे)। कभी-कभी छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां बकरा खरीदने सकलडीहा आया 16 वर्षीय किशोर गलत ट्रेन में बैठकर झांसी पहुंच गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार सकलडीहा कोतवाली पुलिस की तत्परता से किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र निवासी श्रीकेश राम का 16 वर्षीय पुत्र आदेश (काल्पनिक नाम) 21 अक्टूबर को परिवार के कहने पर बकरा खरीदने के लिए सकलडीहा कस्बे आया था। यहां बकरे की दुकान बंद मिलने पर उसने अपने मामा से मिलने के लिए मामा के घर जाने का निर्णय लिया। इसके लिए वह मोहनिया-भभुआ जाने वाली ट्रेन पकड़ना चाहता था, लेकिन जल्दबाजी और जानकारी के अभाव में वह गलती से झांसी जाने वाली ट्रेन में बैठ गया।

ट्रेन से झांसी पहुंचने के बाद किशोर को एहसास हुआ कि वह गलत जगह आ गया है। उधर, निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन में जुट गए। दो दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला तो पिता श्रीकेश राम ने सकलडीहा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई और बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने जांच और खोजबीन शुरू की। इसी बीच झांसी पहुंचा किशोर स्थानीय लोगों की मदद से अपने घर पर संपर्क करने में सफल रहा। इसकी जानकारी मिलने के बाद कस्बा प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों के साथ समन्वय स्थापित किया और झांसी पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। गलत ट्रेन में बैठने के कारण अनजाने में दूर पहुंच गए किशोर की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत महसूस की। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से यह मामला सुखद अंत तक पहुंचा।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button