abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
आदेशउत्तर प्रदेशचुनावजानकारीनिरीक्षण

एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, तहसील सकलडीहा के 14 केंद्रों पर होगा मतदान, एसडीएम आकांक्षा सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



सकलडीहा, चंदौली।(समाचार टूडे) वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील सकलडीहा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसील क्षेत्र के 14 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मतदाताओं को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था या समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button