abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशचंदौलीजनता की शिकायतनिस्तारण

सकलडीहा में जल निकासी की समस्या बनी नासूर, जलनिकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा व्यापारियों संग कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन



सकलडीहा (समाचार टुडे) सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सकलडीहा के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उप ज़िलाधिकारी सकलडीहा से मुलाक़ात कर जल जमाव की समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।
            जल निकासी की समस्या से उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह को अवगत कराते हुये  देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि विगत दिनों भारी बारिश के बाद सकलडीहा कस्बा सहित पदुमनाथ पुर ओड़ौली,नागेपुर सहित पूरा क्षेत्र जलमग्न हुआ है।सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।वहीं दूसरी तरफ़ सकलडीहा इंटर कालेज के खेल का मैदान भी साल के 9 महीने पानी में डूबा रहता है,नाबदान का पानी खेल के मैदान में बहता है।जल निकासी के सभी रास्तों पर भू माफियाओं का कब्जा है।उक्त कब्जे को मुक्त कराने में प्रशासन भी अभी तक नाकाम साबित हुआ है।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उप ज़िलाधिकारी से मिलकर कहा कि जल्द से जल्द जल निकासी का प्रबंध करें।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश कुमार नंदन, सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button