मनरेगा लेखाकार का लंबी बीमारी के बाद निधन, विभाग में शोक की लहर ।

सकलडीहा, (समाचार टुडे) चंदौली। ब्लाक सकलडीहा में मनरेगा विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत रमेश चौधरी का सोमवार की देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खंड विकास कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर गहरा दुख व्यक्त किया।
बताया जाता है कि ब्लैक शक्ल दिया में मनरेगा लेखाकार के पद पर तैनात रमेश चौधरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब होने के कारण वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और नियमित रूप से डायलिसिस किया जा रहा था। सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
रमेश चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि रमेश चौधरी अपने कार्य के प्रति हमेशा जिम्मेदार और सहयोगी रहे।
शोक संवेदना प्रकट करने में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे जेपी चौहानआकाश कुमार मनोज यादव प्रधान प्रतिनिधि टुनटुन सिंह सहित सैकड़ो प्रधान एवं ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे









