abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशचंदौलीसमस्यासमाज

पति की मौजूदगी में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, तहसील परिसर में शादी बनी चर्चा का विषय ।

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे)। चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तीन बच्चों की मां ने अपने पति की मौजूदगी में कथित प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, फरियादी और अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड सकलडीहा के डैना गांव निवासी जीवनाथ (48 वर्ष) का विवाह लगभग 17 वर्ष पूर्व नई बाजार निवासी सरिता (45 वर्ष) से हुआ था। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय पुत्र, 12 वर्षीय पुत्री और 8 वर्षीय पुत्र शामिल हैं।
पति जीवनाथ का आरोप है कि उनकी पत्नी का पिछले लगभग दो वर्षों से एक अन्य युवक से प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर परिवार और समाज के स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में वेल्डर का कार्य करते हैं और नौकरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। इसी दौरान पत्नी बिना बताए घर से चली जाती थी, जिससे परिवार में विवाद होता रहता था।
वहीं, सरिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था तथा परिवार के खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देता था। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर उन्होंने अजय कुमार गुप्ता के साथ नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया।
दूसरे पक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह ट्रेनों में बादाम बेचने का काम करते हैं। उनके अनुसार, लगभग दो वर्ष पहले ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई थी। उस समय वह परेशान होकर रो रही थीं। बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया।
बताया जाता है कि दोनों ने सकलडीहा तहसील परिसर स्थित मंदिर में विवाह की रस्में पूरी कीं। इस दौरान सरिता के पहले पति भी मौके पर मौजूद रहे। विवाह को लेकर तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button