abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
समाज

ईद पर्व पर देखने के मिली गंगा जमुना तहजीब

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) भारत हमेशा से अपने एकता और अखंडता को लेकर पूरे विश्व में मिसाल के रूप में देखा जाता है यहां पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे का आदर करते हुए भाईचारे की मिसाल बनकर साथ रहते हैं कस्बा सकलडीहा में ईद पर व्यापारियों में गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश की गई एक तरफ जहां हिंदू व्यापारी इस पर्व पर अपने मुसलमान व्यापारियों के यहां शरीक हुए बल्कि उनके साथ इदी भी मनायी

व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सेठ ने मुसलमान व्यापारियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी बताते चलें कि कस्बा सकलडीहा में चाहे हिंदू त्यौहार हो चाहे मुस्लिम पर्व हो सभी लोग एक दूसरे के पर्व को बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ एकजुट होकर मानते हैं एक तरफ जहां होली के पर्व को मुसलमान भाई बड़े ही मन के साथ खेलते हैं वहीं दूसरी तरफ यहां ताजिया में हिंदू भाई शामिल होकर कर्बला तक पहुंचाने का कार्य करते हैं व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि भारत विश्व पटल पर विश्व गुरु के रूप में देखा जाता है हमारे यहां विभिन्न संस्कृति के साथ सभी धर्म का आदर किया जाता है हमारे यहां लोग कोई भी कार्य एक जुट होकर करते हैं काशी के घाट पर राम और रहीम दोनों मस्त मौला की तरह एक साथ देखने को मिलते हैं यहां की संस्कृति पूरे विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती है आज यही कारण है कि मुस्लिम देश में भी भारत अपने संस्कृति का परचम लहरा रहा है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button