abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारीसमस्यासमाज

पीएम जनमन शिविर के तहत जनजातीय लोगों को किया जा रहा जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट

चहनियाँ (ज्ञान शिखा टाइम्स) शनिवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वाधान में संयुक्त रूप से समाज कल्याण एवं जन सेवा एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सभा रमौली एवं ग्राम सभा पक्खोपुर में आयोजित किया गया दोनों ग्राम सभाओं में आदिवासी जनजाति के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री जनजातीय जनजातीय नागरिक महाअभियान (पीएम-जनमन) ये पीवीटीजी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्रों में कमज़ोरियों से जूझते रहते हैं। जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया गया है इस पहल से उन सभी पीवीटीजी परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा जो दूरी, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी की कमी के कारण वंचित रह गए हैं शिविर अभियान के दौरान जनसेवा एजुकेशनल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के कोऑर्डिनेटर सचिव सूर्य प्रकाश ने कहा कि यह शिविर अभियान पीवीटीजी परिवारों को व्यक्तिगत अधिकार और बुनियादी सुविधाओं के साथ बस्तियों को संतृप्त करने के उद्देश्य से एक प्रयास है ,जिससे इन आदिवासी समुदायों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा सके। अभियान अवधि के दौरान, आधार कार्ड , सामुदायिक प्रमाण पत्र और जन धन खाते प्रदान किए जाएंगे क्योंकि ये आयुष्मान कार्ड , पीएम किसान सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड आदि जैसी अन्य योजनाओं के लिए बुनियादी आवश्यकताएं हैं । कार्यक्रम के दौरान एडीओ समाज कल्याण सौरभ कुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश यादव ग्राम, ग्राम प्रधान, कृषि विभाग पीएम जनमन शिविर के तहत जनजातीय लोगों को किया जा रहा जागरूक
वैद्य हिरामन महाराज, विद्या शंकर गोंड, अभिनेश कुमार गोंड, सुधीर गोंड, सुरेश गोंड, स्वराज गोंड, मन्नू गोंड, आशीष गोंड, आयुष गोंड, रीना देवी, मुन्नी देवी, सरोज देवी, निशा मालती, जीरावती, अंजू, आदिवासी जनजातीय समुदाय संग अन्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण प्रसाद ने किया

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button