abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
कार्यवाहीलापरवाही

विभागीय शिथिलता पर अधिशासी अभियंता निलंबित

सकलडीहा।( प्राइम समाचार टूडे ) वितरण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजन कुमार को प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार ने विभागीय शिथिलता को लेकर निलबिंत कर दिया गया है। यह कार्रवाई उन पर समीक्षा के दौरान सकलडीहा की संतोष जनक प्रगति न होने के कारण किया गया है। निलंबन के दौरान वह प्रबंध निदेशक कार्यालय डिस्कॉम वाराणसी से सम्बद्ध रहेंगे।
बता दे कि प्रबंध निदेशक शम्भू कुमार निलंबन पत्र जारी करते हुए लिखा है।अधिशासी अभियंता राजन कुमार को कई समीक्षा बैठकों के दौरान प्रगति को लेकर निर्देशित किया गया था।उसके बाद भी अपने कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति घोर लापरवाह बने रहे है।बार-बार चेतावनी के बाद भी इनके कार्यो में कोई सुधार नही हुआ लिहाजा इनको निलंबित कर वाराणसी कार्यालय से अटैच किया जाता है।एक्सईएन के निलंबित होने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मचा है।अधिकारी एक दूसरे से निलंबन की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संदीप कुशवाहा कहना है कि राजन कुमार को निलंबित किया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button