abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

खाद्य टीम ने की छापेमारी की कार्यवाही

खाद्य सामग्री विक्रेता दुकानदारों में मचा हड़कम्प

सकलडीहा आगामी त्यौहार होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर प्रभावी रोकथाम को लेकर खाद्य टीम ने कस्बे में कई दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जानकारी के अनुसार आगामी त्यौहार होली पर आम जनमानस को मिलावट युक्त खाद्य सामग्री से बचने एवं प्रभावी रोकथाम को लेकर

खाद्य सामानों की जांच करते अधिकारी

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के आदेश पर कस्बा सकलडीहा में मिष्ठान सहित खाद्य सामग्री विक्रेता दुकानदारों पर सहायक आयुक्त आर.एल. यादव संग टीम ने छापेमारी की जिसमें मिष्ठान दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल की कार्रवाई की इस कार्यवाही से कस्बा सकलडीहा के दुकानदारों में हड़कंप मच गया वहीं कई दुकानदार सटर गिरा दुकान बंद करते नजर आये बताते चले कि हर वर्ष होली पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जाती है वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सकलडीहा बाजार, सकलडीहा से बर्फ़ी, खोया, नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जाँच हेतु भेजा गया|

इस बाबत सहायक आयुक्त आर.एल. यादव ने कहा कि मिष्ठान दुकानों का सैंपल लिया गया जो जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी| वही आम जनमानस एवं खाद्य विक्रेताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जागरूक भी किया गया।
अभियान दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, अरबिन्द कुमार, कुमार चित्रसेन एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे|

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button