abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजन्मोत्सवजानकारी

18 वें वर्ष विश्वकर्मा जयंती समारोह संपन्न। लोकगायकों ने बाधी समा लोगों ने लिया जमकर आनंद

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज गोंडा प्राइम समाचार टुडे ।
नवाबगंज क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के सिगांराय पुरवा मजरे में समाजसेवी विजय बहादुर यादव द्वारा बीते 17 वर्ष से लगातार आयोजित किया जा रहा भगवान विश्वकर्मा का जयंती समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। मंगलवार की सुबह कार्यक्रम की शुरुआत विजय बहादुर द्वारा 18 वें वर्ष

संकल्प लेकर पूजन की शुरुआत की गई। पूजन के बाद पूर्णाहुति हवन किया गया जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार एंव आहुतियां देते हुए संसार के कल्याण और शांति की कामना की गई। शाम 04 बजे से विशाल

भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा बिरहे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बिरहे कै कार्यक्रम में लोकगायक राजेंद्र और पप्पू यादव ने अपने बिरहा गायन से शमा बांध दिया। आल्हा ऊदल के बिरहा ‘वाह महोबा की धरती जहां कै बकरी बाघ वियाय’ पर लोग खड़े हो गए और हजारों रूपये न्योछावर किए। इस दौरान भाजपा नेता गिरिजेश त्रिपाठी लल्लू, सूरज मिश्रा, अनिल सिंह, मस्तू, रमेश पांडे, राम मनोरथ तिवारी, डा विनोद त्रिपाठी, गौरव यादव, अजय, विजय, आशीष त्रिपाठी, आशीष कुमार, वीरेंद्र यादव, बृजेश तिवारी, भभूती, पप्पू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button