abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
ग्राउन्ड रेपोर्टिंग

विद्यालय में दिखी आपसी सौहार्द की होली

शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को गुलाल लगाकर दी होली की अग्रिम बधाई

सकलडीहा हिंदू धर्म में होली का अपना एक अलग ही महत्व है इस त्यौहार पर आपसी गीले शिकवे को भूलाकर लोग एक दूसरे को रगों में सराबोर कर फिर से नए संबंधों की शुरुआत करते हैं इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय धरहरा में शिक्षकों और छात्रों के बीच आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली जहां छात्रों ने अपने शिक्षकों को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं शिक्षकों ने भी जीवन में सफलता हासिल करने के गुरु मंत्र दिए इसी दौरान


खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय को ब्लॉक अध्यक्ष जय नारायण यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाइयां दी ब्लॉक अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है इस पर्व पर हम सभी को आपसी गिले शिकवे भूलाकर एकता के सूत्र में बधकर कार्य करना चाहिए खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिंदगी जीने के दौरान बहुत उतार-चढ़ाव एवं दुख सुख को देखना पड़ता है जाने अनजाने में गलतियों से संबंधों का विच्छेदन होने का डर बना रहता है जिसको होली के पर्व पर एक दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का मिसाल बनना चाहिए

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button