abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीलखनऊ

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत: जनपद की बेटी ने उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, लखनऊ की सदस्य के रूप में किया कार्य कहा देश और समाज बदलने की तरफ अग्रसर

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली।प्राइम समाचार टुडे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं कोसमाज में स्वावलंबी बनाने एवं उनके अधिकारों को लेकरशासन स्तर पर पहल की जा रही है इसी क्रम में जनपद के प्रीतपुर निवासी किसान की बेटी चंचल को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, के रूप में मनोनीत किया गया वही जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति पहल का उद्देश्य महिलाओं और

लड़कियों की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान को बढ़ावा देना है।चंदौली के एक किसान की सात बेटियों में से एक, सोलह वर्षीय चंचल कुमारी, 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस से ठीक पहले गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (यूपीएससीपीसीआर) की सदस्य का पदभार संभाला। चंदौली के अपने गांव में बाल विवाह उन्मूलन के प्रयासों के लिए जानी जाने वाली चंचल पहली बार लखनऊ आकर बहुत रोमांचित हैं। कुमारी चंचल, जो दसवीं की पढ़ाई कर

रही हैं ने उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य के रूप के आज एक दिन के लिए आधिकारिक सीट संभाली। आयोग की सदस्य डा0 सुचिता चतुर्वेदी ने उन्हें एक दिन के लिए आयोग का सदस्य नियुक्त किया, जिससे वह अपनी कुर्सी पर बैठ सकें। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य की कुर्सी पर बैठकर चंचल ने आयोग द्वारा किए जा रहे बाल अधिकार संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों को प्रतीकात्मक रूप से संबोधित किया। चंचल ने कहा, “मैं इस पद पर काम करके मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है, मैं गौरवान्वित महसूस करती हूं और आयोग में सदस्य की भूमिका निभाते हुए मुझमें जिम्मेदारी का भाव विकसित हुआ।”
आयोग की सदस्य डा0 सुचिता चतुर्वेदी ने चंचल को आयोग के कार्यों और सदस्य की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी । उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य के रूप में चंचल ने एक केस को सुना और उसपर आदेश जारी किया। चंचल ने शिक्षा के अधिकार की पुरजोर वकालत की, उंसने कहा कि शिक्षा को सुनिश्चित करके बाल श्रम , बाल विवाह और बच्चो के खिलाफ हिंसा में कमी लायी जा सकती है। उसने कहा कि शिक्षा सामाजिक समरसता को बढाने में भी अमूल्य योगदान करती हैं।

इस अवसर पर आयोग की सदस्य डा0 सुचिता चतुर्वेदी ने संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के प्रयासों की सराहना की। चंचल को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में प्रतिकात्मक सदस्य बनाने के लिए संस्था को जनपद चंदौली के जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार का विशेष प्रेरणा और सहयोग रहा।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button