abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोंडाचंदौलीदुखद समाचार

दो बाइक सवारों में आपस में हुई टक्कर बाइक सवार की मौत, घर परिवार में मचा कोहराम,

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

इटियाथोक,गोंडा प्राइम समाचार टुडे
शुक्रवार की दोपहर को जानकी नगर स्थित गोंडा बलरामपुर हाईवे पर पोद्दार फिलिंग सेंटर के पास दो बाइक सवारों में आपस में हुई टक्कर में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया।जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराजगंज पुलिस चौकी प्रभारी शेषनाथ पांडे ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इटियाथोक सीएचसी पहुंचाया जहां

चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार मिश्र(45)पुत्र काशीराम मिश्रा निवासी ग्राम पंचायत बनगाई थाना कौड़िया के रूप में हुई है।उसी के साथ बाइक पर सवार भांजे विवेक द्विवेदी(24) पुत्र गिरीश चंद्र द्विवेदी निवासी मर्दन पुरवा थाना खरगूपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अज्ञात बाइक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतक व उसका भांजा तुलसीपुर से बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल से बनगाई कौड़िया जा रहे थे।उप निरीक्षक कृष्णानंद पांडेय थाना इटियाथोक कोतवाली ने सीएचसी इटियाथोक पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भिजवाया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button