abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

दुबई से शव आने पर गांव में मचा कोहराम कुछ दिन पूर्व दुबई में हार्ट अटैक से हो गई थी मृत्यु

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चहनियां। प्राइम समाचार टुडे क्षेत्र के तिरगावा गांव निवासी 45 वर्सीय जयसिंह यादव दुबई में कमाने गए थे, जहां कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा तो गांव में हाहाकार मच गया। स्व. जयसिंह यादव अपने पीछे पत्नी प्रेमशीला और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है तीरगांवा के जयसिंह 20 वर्ष की आयु में परिवार की माली हालत को देखते हुए दुबई कमाने चले गए थे। वे घर परिवार और गांव के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे । लोग

उनके आने का इंतजार करते थे। चार दिन पूर्व दुबई में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोगों के अथक प्रयास से बहुत सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने में चार दिन का समय लग गया। शनिवार को गांव में पार्थिव शरीर आने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखे नम थीं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button