abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोंडाचंदौलीदुखद समाचारबिहारमारपीटरोहतासवाराणसी

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठी।एक महिला की हालत गंभीर।दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा :- नवाबगंज प्राइम समाचार टुडे
थाना क्षेत्र के घूसे तिवारी पुरवा निवासी रिंकू यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह उसकी जमीन पर गांव लालजी यादव निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार की की शाम को पांच बजे के करीब जब वह घर पर पहुंचा तो अपनी जमीन हो रहे निर्माण को रोकने के लिए कहा जिस पर विपक्षी नाराज हो गाली देने लगे मना करने पर लालजी, विकास,रामजग तथा राजकरन लाठी डंडों से मारने लगे,शोर सुनकर मेरी मां शांती देवी बचाने आई तो उक्त सभी लोगों ने लाठी डंडों से उन्हें भी मारा पीटा जिससे

उनके सिर तथा शरीर में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हो गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल गोंडा भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लालजी यादव ने दी गई तहरीर में बताया कि उसके जमीन पर हो रहे निर्माण को गांव के रिंकू यादव,ननके तथा चकरसूल गांव निवासी सोनू गाली देते हुए निर्माण रोकने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button