
रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता को काशी हिन्दी विद्यापीठ का मानद सम्मान व नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं गौ रक्षार्थ समर्पित प्रिंस जायसवाल को विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार एवं अभिनेता अशोक घायल के कर कमलों द्वारा काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन, डॉ. शिवप्रकाश साहित्य के सह संचालन में काशी सेवा समिति के सभापति डॉ. रामअवतार पाण्डेय एडवोकेट के अध्यक्षता में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी, श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, कन्हैया सिंह, आर.डी. हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डा.हिमांशु द्विवेदी सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के गरिमामयी उपस्थिति में महामना मालवीय -अटल साहित्यिक, सांस्कृतिक, कला संगम एवं विशेष मानद सम्मान समारोह महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने, रामकटोरा, वाराणसी में भेंट किया गया। उक्त सम्मान मिलने पर चन्दौली के लोगों ने प्रसन्नता का इजहार किया है।












