abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआदेशउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजानकारीनिरीक्षणनिस्तारण

डायट प्राचार्य संग टीम ने  प्राथमिक विद्यालय अमोघपुर का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली सकलडीहा। प्राइम समाचार टुडे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य विकायल भारती और शैक्षिक संस्था एलएलएफ के डीएसी नीरज कुमार पांडेय ने शनिवार को विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय अमोघपुर और प्राथमिक विद्यालय कुढ़कला का निरीक्षण किया। इस दौरान

विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, निपुण लक्ष्य और कायाकल्प आदि की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डायट प्राचार्य और डीएसी सबसे पहले कम्पोजिट विद्यालय अमोघपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निपुण भारत मिशन के प्रगति की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने कक्षा में बच्चों से उनके शैक्षिक स्तर के बारे में जाना। बच्चों उनके भाषा व गणित के

स्तर की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को इससे संबंधित दिशा निर्देश भी दिया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्य, कायाकल्प, शिक्षक संदर्शिका, प्रिंट रिच सामग्री, गणित किट सहित कई विभागीय जानकारी ली। साथ ही बच्चों से गतिविधि करा कर भौतिक सत्यापन भी किया। वही आवश्यक दिशा निर्देश भी शिक्षकों को दिया। कहा कि

निपुण भारत मिशन सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भाषा व गणित की बेसिक जानकारी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कराना है। इसके लिए शिक्षकों को ततपर रहना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, इरफान आदि मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button