abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबर

24 घंटे के अन्दर तीन लोगों की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया राम नाम सत्य, साइको किलर का पुलिस ने किया एनकाउंटर

क्राइम ब्यूरोचीफ- कृष्ण मोहन गुप्ता
 चंदौली  (समाचार टुडे) जनपद में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दहशत फैलाने वाले साइको किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी की पहचान रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत के रूप में हुई है, जिसने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था लगातार हुई वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई थी।  मंगलवार को घटनास्थल के मुआयना के दौरान  पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर और मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रवृत्ति का था, जिसने कम समय में लगातार तीन हत्याओं को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

https://youtu.be/W0qdXkd8pIg?si=kiwrPWgMvGmRGHEO

बताते चले कि
दिनांक 10 मई 2026 को प्रातः डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर जनपद के जमानिया निवासी मंगरू नामक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
पुनः दिनांक 11 मई 2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में डीडीयू स्टेशन से ट्रेन प्रस्थान करने के कुछ समय बाद ही एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के सिर में गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इसी क्रम में दिनांक 11 मई 2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत जीवक अस्पताल में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा अस्पताल में भर्ती लछमिना नामक महिला के सिर में गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अस्पताल में की गई उक्त हत्या के संबंध में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है जिसमें उक्त अभियुक्त बिना किसी उकसावे के भर्ती महिला को गोली मारता दिख रहा है। घटना के उपरांत मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी जनपद अमृतसर, पंजाब बताया। अभियुक्त वर्ष 2021 में सेना से सिपाही पद से हटा था। इसके उपरांत वह अपने गांव में रह रहा था। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वह बिहार के आरा जनपद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने आया था, किन्तु शराब की अत्यधिक लत के कारण कुछ ही दिनों में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी कारण वह अत्यधिक आक्रोशित एवं मानसिक रूप से विचलित था।
अभियुक्त द्वारा दिनांक 09 मई से विभिन्न ट्रेनों से प्रयागराज, चन्दौली आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया। दिनांक 10 मई को अभियुक्त द्वारा ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में रिवाल्वर से गोली मारकर पहली हत्या की घटना कारित की गई। घटना के उपरांत वह पुनः डीडीयू स्टेशन पहुंचा तथा देर रात्रि जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद अभियुक्त पूरी रात इधर-उधर घूमता रहा तथा प्रातः जीवक अस्पताल पहुंचकर दवा लेने के बहाने प्रवेश किया और प्रथम तल पर भर्ती मरीज लछमिना के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद भागते समय जनता द्वारा बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया गया, जिससे उसकी DBBL गन की नाल टूट गई।
पूछताछ एवं अब तक की विवेचना में हत्या की घटनाओं के पीछे कोई ठोस व्यक्तिगत कारण प्रकाश में नहीं आया है। अभियुक्त द्वारा पूर्णतः रैंडम तरीके से निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर गोली मारकर हत्या की गई है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, लोकेशन हिस्ट्री आदि के आधार पर अभियुक्त की तीनों घटनाओं में संलिप्तता पुष्ट हुई है।

मुठभेड़ का विवरण
पूछताछ के आधार पर अभियुक्त को ट्रेन में हुई घटनाओं के घटनास्थल के पुनर्निर्माण (Scene Recreation) हेतु मुगलसराय रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां अभियुक्त द्वारा घटनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत अभियुक्त को थाना सकलडीहा क्षेत्र में उस स्थान पर ले जाया गया, जहां प्रथम घटना के मृतक का शव मिला था तथा जहां से अभियुक्त फरार हुआ था।
इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम के एक कर्मचारी की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भाग गया। तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। सूचना पर  थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र निषाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा थाना अलीनगर पुलिस, थाना सकलडीहा पुलिस, SOG एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से कॉम्बिंग अभियान प्रारंभ किया गया।
कॉम्बिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में सेीने में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
फायरिंग के दौरान 02 पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचाररत है।

अभियुक्त के कब्जे से
एक रिवाल्वर मय जीवित कारतूस
03 खोखा कारतूस
एक टूटी हुई बैरल काटकर छोटी की गई डबल बैरल गन (DBBL) मय कारतूस
बरामद हुई है।
उक्त DBBL का लाइसेंस भी प्राप्त हुआ है तथा रिवाल्वर भी प्रथम दृष्टया लाइसेंसी प्रतीत हो रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button