abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजन चौपालजनता की शिकायत

मंदिर की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा। उपजिलाधिकारी से हुई शिकायत।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
प्राइम समाचार टुडे गोंडा जनपद के करनैलगंज में दबंगों द्वारा मंदिर की जमीन को कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि जिले के आला अधिकारियों के आदेश के बाद भी स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। करनैलगंज नगर के हुजूरपुर तिराहे के

पास ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा की वेशकीमती भूमि है। गाटा संख्या 936 व 937 मंदिर के नाम दर्ज कागजात है। मंदिर की भूमि का कुछ हिस्सा एक खातेदार ने अपने नाम करा लिया। खातेदार कब्जा न कर पाने के कारण दबंगों के हाथ जमीन की बिक्री कर दिया। उक्त जमीन पर पिछले 6 वर्षों से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के पैरोकारों की पैरोकारी से अब तक वे जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए। मंगलवार को दबंगों ने उस प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया।
माफियाओं की शिकायत जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत पुलिस अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी व मंदिर निगरानी समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निर्माण रोकने का निर्देश दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को भी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहा। जबकि उप जिलाधिकारी कार्यालय से उक्त भूमि पर किसी भी पक्ष के द्वारा कोई निर्माण न करने का स्थगन आदेश भी पारित है। उक्त भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को जिले के एक बड़े राजनैतिक व्यक्ति की शह प्राप्त है। पुजारी संतोष तिवारी का कहना है कि इस मंदिर के ट्रस्टी का मुकदमा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जबतक न्यायालय से कोई ट्रस्टी घोषित नहीं होता है तबतक के लिए इसके प्रशासक जिलाधिकारी व कार्यवाहक प्रशासक उप जिलाधिकारी पदेन हैं। बावजूद इसके मंदिर की भूमि सुरक्षित नहीं है।

क्या कहते हैं उपजिलाधिकारी

उप जिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच होने तक निर्माण रोकने के लिए तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button