
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू/चंदौली। प्राइम समाचार टुडे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते सड़क निर्माण के मुद्दे को सदन में उठाया। कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ 6 लेन 4 लेन सड़कों का निर्माण जारी है, जिसमें एक सड़क पड़ाव से सुबास पार्क तक 6 लेन और सुबास पार्क से गोघना मोड़ तक 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिस पर एक स्थानिय संस्था द्वारा 4 लेन की जगह 6 लेन की मांग की जा रही है जबकि डीपीआर फोर लेन की बनी है। आरोप लगाया कि सही जानकारी होने के बावजूद सपा विधायक ने सदन में


गलत आरोप लगाया। कहा कि चार बार विधायक होने के बावजूद भी निर्माण संबंधी नियमावली जानकारी न होने के कारण सपा विधायक गलत बयानी कर रहे हैं। सपा विधायक अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं से दूर करने की बजाय मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। आरोप लगाया कि मुगलसराय चहनियां मार्ग सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है जिसे वह चार बार विधायक रहते हुए भी


नहीं बनवा पाए उक्त सड़क को भाजपा सरकार के प्रयास से बनाया जा रहा है। कहा कि विगत 27 वर्षों से जो न्यायालय नहीं बन पाया, अब वह बनने जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया की चंदौली मुख्यालय पर न्यायालय का जल्द से जल्द शिलान्यास

करें। साथ ही बस डिपो बनवाकर बसों का संचालन जल्दी हो व चंदौली नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने का भी मुद्दा उन्होंने उठाया। वहीं नगर पालिका परिषद मुगलसराय के विकास हेतु अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराने की मांग रखी।














