abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
चुनावी अपडेटनिर्वाचनमतदान कार्मिक प्रशिक्षण

बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज में मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ

👉प्रथम प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित पूरे प्रशिक्षण स्थल परिसर का किया निरीक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 03कार्मिक तथा द्वितीय पाली में 06 कार्मिक बिना कारण अनुपस्थित पाये गये जिनको 04 मई को पुनः प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया है

👉प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी:मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक

चंदौली। (प्राइम समाचार टुडे) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण के प्रथम दिन बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज नौबतपुर में कुल 1941 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु चल रहे प्रशिक्षण सत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक मौजूद रहे।

बताते चलेकि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जितने भी मतदान कार्मिक थे उनकी ड्यूटी लगाकर सबको आदेश निर्गत कर दिया गया है। अबकी बार मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। प्रत्येक पाली में 975 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है।प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूर्ण है विलम्भ से आये लोगों का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा और जो लोग अनुपस्थित हैं उनको एक मौका दिया जाएगा।वे सभी उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें यदि आगे भी लोग अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक एस. एन. श्रीवास्तव ने प्रथम पाली में अनुपस्थित राम सिंह(राजकीय आयुष विभाग,भरपुरवा),राजेश कुमार (बड़ौदा यूपी बैंक हिंगुतरगढ़),हरिहर पात्र(बड़ौदा यूपी बैंक नौबतपुर), एवं द्वितीय पाली में जितेंद्र कुमार (जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग),कमलेश राम(शिक्षा विभाग),अमरेश कुमार(पशुपालन विभाग),अरशद जावेद(मदरसा चकिया),अंकुर प्रताप सिंह(भूमि संरक्षण विभाग),ओंकार नाथ शुक्ला(वन विभाग)उक्त सभी कार्मिकों के अनुपस्थित रहने पर सभी को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर अनुपस्थित कर्मचारी कल शनिवार को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करते हैं तो अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button