abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजउठा - पटकउत्तर प्रदेशखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

फिल्मी अंदाज में प्यार हुआ फिर युगल ने मंदिर में रचायी शादी

ब्यूरो रिपोर्ट
शहाबगंज प्राइम समाचार टुडे। मनीष कुमार और वंदना का प्यार पूरी फिल्मी स्टाइल की तरह है। दोनों में पहले प्यार हुआ फिर घर से प्रेमी युगल फरार हुए अंत में परिवार वालों की राजा मंदी से प्रेमी युगल चकिया काली मंदिर जाकर एक दूजे को माला पहनाकर परिणय सूत्र में बंध गये। थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी वंदना कुछ दिन पूर्व बिहार प्रांत के चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव के मनीष कुमार को दिल दे बैठी थी। एक माह पूर्व दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। जिसके लिए बंदना के पिता कुमार राम ने पुत्री वंदना को मनीष कुमार नामक युवक द्वारा भाग लिए जाने का आरोप लगाकर थाने में लिखित तहरीर दिया था। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने लाई तो प्रेमी युगल वयस्क निकले। और दोनों एक दूसरे से विवाह करने और साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह दोनों पक्ष के घर वालों को थाना पर बुलाकर समझाया बुझाया जिस पर दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। परिवार वालों की मौजूदगी में प्रेमी युगल चकिया स्थित काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ माला पहनकर विवाह रचाई। वैसे भी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह दो बिछड़े परिवारों को मिलाये जाने के लिए जानी जाती है। अबकी बार उन्होंने दोनों प्रेमी युगल को मिलाकर राजी खुशी शादी संपन्न करा दिया जिसकी क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button