abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

तालाब में दवा के लिए जोंक पकड़ने गए अधेड़ का संदिग्ध अवस्था में मिला शव।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

गोंडा प्राइम समाचार टुडे थाना क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत बौरिहा निवासी 60 वर्षीय बेकारू चौहान रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित भूलाई डीहा तालाब में दवा के लिए जोंक पकड़ने गए हुए थे। सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे उनका शव बरामद हुआ है। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह व वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वजीरगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तालाब के किनारे मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button