abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेट

बीडीओ और लेखाकार ने पेश की मानवता की मिसाल, आर्थिक मदद संग भेंट किए गृहस्थी का सामान!

बच्ची के साथ पेन बेच रही महिला की आर्थिक सहायता कर दिया गृहस्थी का सामान

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टुडे) अक्सर आम जनमानस में अधिकारियों एवं कर्मचारीयों के प्रति नकारात्मक सोच देखने को मिलती है परंतु  गुरुवार को ब्लॉक परिसर में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी सभी लोगों ने सराहना की बीडीओ एवं लेखाकर का संवेदनशीलता और मानवीय सोच का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब विकास खंड सकलडीहा के खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और ब्लॉक के लेखाकार विजय कुमार ने  मासूम बच्ची के साथ पेन बेचकर जीवन यापन कर रही एक जरूरतमंद महिला की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। द्वय अधिकारियों ने न केवल महिला की आर्थिक मदद की, बल्कि उसे अंग वस्त्र, राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान भी उपलब्ध कराया।
बताया जाता है कि महिला अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर क्षेत्र में घूम-घूमकर पेन बेचती है और इसी से प्राप्त आय से अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही महिला ब्लाक परिसरमें कार्यालयमें जा जाकर कर्मचारियों को पेन बेच रही थी कि द्वयअधिकारियों की नजर पेन बेच रही महिला पर पड़ी  बीडीओ विजयकुमार सिंह और लेखाकार विजय कुमार ने व्यक्तिगत पहल करते हुए उसकी मदद करने का निर्णय लिया।
अधिकारियों ने महिला को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री जैसे राशन, वस्त्र तथा अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराया। सहायता पाकर महिला भावुक हो उठी और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उसे और उसकी बच्ची को काफी राहत मिलेगी।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे कई परिवार हैं जो कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। यदि सक्षम लोग आगे बढ़कर सहयोग करें तो कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
वहीं लेखाकार विजय कुमार ने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button