abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतबलरामपुरबहराइच

किशोरों का मुंडवाया सिर, मुंह में कालिख पोता कर लिखा चोर, पूरे गांव में घुमाया, कहा- पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष त्रिपाठी

बहराइच प्राइम समाचार टुडे जिले के ताजपुर टेडिया गांव में स्थित मुर्गी फार्म में बहुसंख्यक समाज के लोगों से ज्यादती से काम करवाने का आरोप लगा है। इन लोगों पर मुर्गी फार्म से पांच किलो गेहूं चोरी के आरोप में तीन लड़कों को समुदाय विशेष के लोगों ने पीटा। इसके बाद सिर के बाल

छिलवाकर कालिख से चोर लिखकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो लोगों ने बना लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर तीन को जेल भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम ताजपुर टेडिया निवासी राजित राम पासवान पुत्र बरसाती पासवान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि मेरे मेरे गांव के नाजिम पुत्र शाहिद खां का गांव में अपना मुर्गी फार्म है। नाजिम के मुर्गी फार्म पर बेटा अमन कुमार व मेरे पड़ोसी बनवारी पुत्र बन्ने वर्मा का लड़का अनूप कुमार व दूबर प्रसाद वर्मा का लड़का रोहित को नाजिम खां अपने मुर्गी फार्म पर काम करने के लिए अक्सर घर से जबरदस्ती धमकाकर बुला ले जाता है। मजदूरी के तौर पर कभी रुपए 10 तो कभी रूपये 20 देता है।
मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे नाजिम खां व उसका लड़का कासिम खां, इनायत पुत्र अब्दुल सलाम तीनों लोग मेरे तथा पड़ोसी के घर पर आये और अपनी मुर्गी फार्म से 5 किलो गेहूं के चोरी का आरोप लगाते हुए बेटे अमन कुमार (15), अनूप वर्मा (14) पुत्र बनवारी व रोहित पुत्र दूबर वर्मा 11 वर्ष को घर से मारते पीटते हुए अपने मुर्गी फार्म पर ले गये और वहीं पर तीनों लोग मिलकर तीनों लड़कों को तार से बुरी तरह से मारे पीटे और तीनों लड़कों को गला दबा कर जान से करने का प्रयास किया।
मारने पीटने के बाद नाजिम, कासिम, इनायत तीनों मिलाकर तीनों बच्चों के सिर का बाल छील दिये सिर पर पेंट से चोर लिखा और मुंह पर कालिक लगाकर गांव में घूमाये और पकड़िया सिवाला के पास समय करीब चार बजे लाकर छोड़ दिये और जाति सूचक व मां बहन की गालियां देते हुए कहा कि पुलिस के पास जाओगे तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार देंगे।
पूर्व प्रधान शानू भी मौके पर आ गये और बच्चों से कहा कि पुलिस के पास जाओगे तो जान से मार देंगे मेरे बच्चों ने घर पर आकर समस्त घटना मुझे और परिवार के लोगों को बताया। जिसके बाद हम लोग परिवार सहित बच्चों को साथ लेकर थाने पर गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जान से मारने एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नानपारा प्रदुमन कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button